कर्नाटक में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार आम आदमी के सिर दर्द बने हुए है। इस महीने कर्नाटक के शहर बीदर में दामों में बढ़ोतरी का आलम यह है कि शहर में अब बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर एक हजार के पार हो गया है।

बीदर में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 1,015 रुपये हो गई है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब शहर में एलपीजी इतनी महंगी बिक रही है।

साथ ही कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यहां 14.2 कि.ग्रा का एक सिलेंडर 941 का हो गया है।

पेट्रोल और डीजल के बाद अब एलपीजी के दामों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। देश की राजधनी दिल्ली में भी एलपीजी के दाम लगातार बढ़ रहे है। यहां बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 939 है। साथ ही देश की आर्थिक राजधानी कही जानी वाली मुम्बई में 912 रुपये है।

कर्नाटक में एलपीजी के एक हजार रुपये के पार जाने से यहां की सियासत में भी इसे लेकर चर्चाएं बढ़ गईं है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक नेता सीताराम येचुरी ने एलपीजी के एक हजार के पार पहुंचने पर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि 70 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब एलपीजी के दाम एक हजार के पार हुए हैं।

साथ ही कर्नाटक के बाद दिल्ली के में भी दाम लगातार बढ़ रहें हैं। लोकसभा चुनावों से पहले सरकार के लिए यह अच्छे संकेत नहीं है कि विपक्ष उसे बढ़ती हुई महंगाई पर घरे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here