petrol diesel
Petrol Diesel

भारत में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम मध्यमवर्ग के लोगों पर बहुत बड़ी मार है। बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता को घर चलाना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। आए दिन डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ते रहते है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर एसबीआई इकोरैप की रिपोर्ट ने दावा किया है कि अगर सरकार चाहे तो पेट्रोल व डीजल के दाम 10 से 12 रूपए तक कम हो सकते है।

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों पर पत्रकार मीनाक्षी का तंज- क्या ‘गौमूत्र’ से गाड़ी नहीं चल सकती?

एसबीआई इकोरैप की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना संकट के कारण अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम काम हो रहे है जिस कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में 30 फीसदी की गिरावट आयी है। जिस कारण अगर मौजूदा सरकार चाहे तो भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 10 से 12 रूपए तक कम कर सकती है।

आपको बता दे कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगभग 30 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई हैं। जो पहले 50 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा था लेकिन फैसला सरकार के हाथ में है वह अपनों पर रहम करती है या सितम करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here