महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल नजर आ रही है। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि ED उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रही है क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को गिराने में भूमिका निभाने से मना कर दिया था।

Image
इसके अलावा राउत ने आज सुबह दिल्ली में एक प्रसे कॉन्फ्रेंस भी की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार, भाजपा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा।

राउत ने केंद्र सरकार पर ईडी का असंवैधानिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा, ईडी एक तरह से बीजेपी की एजेंट बन चुकी है और उसके इशारे पर नाच रही है। ईडी के अधिकारी बंदूक की नोक पर मेरे करीबियों को धमका रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं बहुत जल्द मुंबई स्थित ईडी कार्यालय के बाहर हजारों लोगों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर कई खुलासे करूंगा। बताऊंगा कि ईडी के दफ्तर कौन जाता है? कौन ईडी को ब्रीफ करता है, किसको फसाना है? इसकी पूरी प्लानिंग किस तरह से होती है?

राउत ने जाते-जाते कहा, मेरा इशारा किसकी तरफ है, इस बात को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बहुत अच्छे से जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here