केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग राज्यों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के मुताबिक, यात्रा के दौरान जगह-जगह पर जनसभाएं भी की जाएंगी।

इस कड़ी में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया था।

जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस द्वारा कोरोना महामारी से संबंधित नियमों का कथित उल्लंघन करने के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

इस जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल भी शामिल हुए थे। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का महाराष्ट्र सरकार ने खूब आलोचना की है।

इस मामले में शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को कोरोना की तीसरी लहर को आमंत्रण देने वाला करार दिया है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि जन आशीर्वाद यात्रा में बिना मास्क पहने लोग भीड़ में शामिल होते हैं। यह कोरोना नियमों का सरेआम उल्लंघन है। इसलिए पुलिस ने जो कार्रवाई की है, वो पूरी तरह से जायज है।

दरअसल भाजपा महाराष्ट्र में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है।

क्योंकि आने वाले कुछ समय में महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसलिए पार्टी द्वारा कोशिश की जा रही है कि जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों के बीच भाजपा की छवि को सुधारा जा सके।

बताया जाता है कि हाल ही में मोदी कैबिनेट में शामिल किए गए महाराष्ट्र के मंत्रियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लोगों के बीच प्रचार प्रसार किया जाए।

बता दें, भाजपा देश के 22 राज्यों में जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here