राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने हाल ही में बिहार वापसी की है। जिसके बाद आज उन्होंने बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

दरअसल राजद संस्थापक लालू प्रसाद यादव आज कई सालों बाद राजनीतिक मंच पर उतरे। आज तारापुर में एक जनसभा के दौरान लालू यादव को देखने के लिए लोगों की हजारों की भीड़ इकट्ठा हुए।

बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उप चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह बेईमानी से राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने ही वाले थे। लेकिन धोखाधड़ी से नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए। जिन्होंने यह कहा था कि मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन भाजपा से कभी नहीं हाथ मिलाऊँगा। लेकिन आखिरकार वही हुआ।

इसके साथ ही देश में बढ़ रही महंगाई के मुद्दे पर भी एनडीए सरकार को घेरते हुए लालू यादव ने कहा कि रेल को बेच दिया गया है। सरकारी विमानन कंपनियां बेच दी गई है।

लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही है, ऊपर से बढ़ रही महंगाई की वजह से जनता परेशान हो गई है। लालू यादव ने इस दौरान विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के जीतने का दावा किया है।

लाल यादव ने इस दौरान यह भी कहा कि राजनीति के क्षेत्र में हमने नीतीश कुमार की जितनी मदद की है, उतनी किसी ने नहीं की है। अब राजद की बढ़ रही लोकप्रियता को देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घबरा गए हैं।

आपको बता दें कि राजद नेता तारापुर विधानसभा सीट से अरुण कुमार साह और कुशेश्वर विधानसभा सीट से गणेश भारती को टिकट दिया है। जिसके लिए राजद नेता तेजस्वी यादव बढ़-चढ़कर प्रचार प्रसार कर रहे थे। अब लालू यादव के आने से राजद की जीत के आसार और भी बढ़ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here