भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में अपराध का स्तर इतना बढ़ गया है कि जनता के रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। बीते कुछ वक्त से उत्तर प्रदेश पुलिस पर कई मामलों में सवाल उठ रहे हैं।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर के एक होटल में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

मृतक की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने महिला के पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

इस मामले में समाजवादी पार्टी की युवा महिला नेता पूजा शुक्ला ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर महिला की वीडियो शेयर की है।

इसे शेयर करते हुए पूजा शुक्ला ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश की हर बहन को ऐसा भाई चाहिए जो उसके हर दुख दर्द में उसके साथ खड़ा हो। मनीष गुप्ता नाम के व्यापारी की हत्या कर दी गयी प्रशाशन मामला रफा दफा करता दिखा।

बहन ने मुख्यमंत्री योगी से न्याय मांगा पर कोई सुनवाई नही, लेकिन जब बहन ने आदरणीय अखिलेश यादव से मदद मांगी आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी तत्काल पीड़ित बहन से मिलने के लिए रवाना हो गए।

समाजवादी पार्टी हत्यारों को सज़ा दिलवाएगी। हमे गर्व अपने नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी पर।

इस वीडियो में पीड़ित महिला बता रही है कि मैं मीनाक्षी गुप्ता हूं और मैं गोरखपुर आई हूं। यहां मेरे पति की पुलिस वालों ने मिलकर हत्या कर दी है।

मैं अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगा रही हूं कि मुझे इंसाफ दिलाएं। मेरा छोटा सा बच्चा है।

बताया जाता है कि कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता अपने दो दोस्तों के साथ गोरखपुर के कृष्णा पैलेस होटल में रुके थे।

छह पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने मनीष गुप्ता के कमरे में घुसकर उन्हें पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा।

जिसके बाद मनीष गुप्ता और उनके दोनों दोस्तों के साथ पुलिस ने मारपीट की। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई। जब मनीष गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया। तो वहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here