असम विधानसभा चुनाव के लिए टिकट ना दिए जाने से नाराज़ होकर मंत्री सुम रोंगहांग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसे भाजपा के लिए एक बड़ा झटका बताया जा रहा है।

AICC के महासचिव जितेंद्र सिंह और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख रिपुन बोरा की मौजूदगी में रोंगहांग रविवार को कांग्रेस में शामिल हुए।

ज़ी न्यूज़ की खबर के मुताबिक पहले की तरह इस बार भी रोंगहांग दीफू निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे, बस इस बार उनकी पार्टी दूसरी होगी।

रोंगहांग ने भाजपा पर “गैर-पारदर्शी तरीके” से काम करने का भी आरोप लगाया है।

जहाँ एक तरफ भाजपा पश्चिम बंगाल में TMC छोड़ भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के नाम को हाईलाइट कर रही है, वहीं दूसरी तरफ असम में उन्हीं के मंत्री ने नाराज़ होकर कांग्रेस जॉइन कर ली है।

असम में चुनाव तीन चरणों में होंगे और 2 करोड़ से ज़्यादा मतदाता 15वीं विधानसभा के लिए वोट डालेंगे।

27 मार्च के दिन असम की जनता पहले चरण के लिए 12 जिलों की 47 सीटों पर वोट डालेगी। दूसरे चरण के लिए 39 सीटों पर 1 अप्रैल के दिन वोटिंग होगी। उसके बाद 6 अप्रैल को 40 सीटों पर वोटिंग होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here