मोदी सरकार द्वारा कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना गरीब मजदूरों को करना पड़ा। जिन्होंने नंगे पाँव, लहू- लूहान होकर अपने घरों तक पहुंचने के लिए हजारों किलोमीटर पैदल सफर किया।

इस दौरान जब सरकार ने मजदूर वर्ग के लोगों से मुंह मोड़ लिया। तब फिल्म अभिनेता सोनू सूद उनके लिए मसीहा बनकर सामने आए।

सोनू सूद ने महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य में पहुंचाने के लिए फ्री में बसे चलवाई और उन्हें खाने पीने का राशन मुहैया करवाया। कई लोगों का इलाज करवाया।

यहाँ तक कि सोनू सूद ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था। जिसके जरिये हजारों जरूरतमंद लोगों ने उन तक अपने समस्याएं पहुंचाई।

कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने जिस तरह से देश के मजदूर वर्ग के प्रति इंसानियत दिखाई। सोशल मीडिया पर उस की जमकर वाहवाही हुई थी। हालाँकि सोनू सूद का नाम बदनाम करने की भी कोशिश की गई।

इसी बीच सोनू सूद से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जोकि मानवता की एक बड़ी मिसाल पेश करती है।

खबर के मुताबिक, फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए 10 करोड़ का कर्ज लिया है।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू सूद ने अपनी 8 प्रॉपर्टीज को गिरवी रखा है। जिसमें 2 दुकानें और 6 फ्लैट्स शामिल है। इन प्रॉपर्टीज के मालिक सोनू सूद खुद और उनकी पत्नी सोनाली हैं।

इस मामले में पत्रकार अजीत अंजुम ने ट्वीट कर उनकी तारीफ़ की है। उन्होंने लिखा है कि “हज़ारों गरीब मजदूरों की मदद करने वाले Sonu Sood के बारे में ये खबर पढ़कर हैरान हूं। अपनी संपत्ति गिरवी रखकर और बैंक से लोन लेकर सोनू ने जो काम किया, वो कोई दूसरा नहीं कर सकता। सलाम है आपको सोनू।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here